Ro no D15139/23

Toxic Trailer Explained: डबल रोल में यश का अलग लेवल का ‘टॉक्सिक’ अंदाज, कियारा का लव एंगल भी हटके… ट्रेलर में क्या-क्या दिखा?

Toxic Trailer Explained: यश और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. 8 अगस्त को बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान करीब 4 मिनट 38 सेकंड लंबा ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर सामने आते ही फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. वजह है यश का डार्क अवतार, क्राइम की दुनिया, कियारा के साथ उनकी केमिस्ट्री और सबसे बड़ा ट्विस्ट- यश का जुड़वां भाई. तो आखिर ट्रेलर में क्या दिखाया गया है और फिल्म की कहानी किस तरफ जाती नजर आ रही है? आइए आसान भाषा में समझते हैं.

ट्रेलर की शुरुआत एक बच्चे से होती है, जो बुरी तरह घायल यश के किरदार राया से मदद की गुहार लगाता है. राया खुद भी जख्मी हालत में है, लेकिन उसके हाथ में बंदूक है. अगले ही पल वह गुस्से में बच्चे की तरफ बंदूक तान देता है.

इस एक सीन से ही समझ आ जाता है कि राया कोई टिपिकल हीरो नहीं है. वह ऐसा किरदार है, जिसके अंदर अच्छाई और हिंसा दोनों मौजूद हैं. वह कब क्या कर दे, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है.

राया की दुनिया में सिर्फ पैसा नहीं, पावर भी है

कहानी 1940 से 1970 के बीच के गोवा में सेट है. उस समय पुर्तगाली शासन का दौर खत्म होने की तरफ था और इसी बीच क्राइम की दुनिया भी तेजी से फैल रही थी.

ट्रेलर में राया को इसी अंडरवर्ल्ड में अपनी जगह बनाते हुए दिखाया गया है. शहर के बड़े गैंगस्टर्स पहले से अपना दबदबा बनाए हुए हैं, लेकिन राया किसी के नीचे काम करने वाला नहीं है. वह अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहता है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आता है.

यही वजह है कि ट्रेलर में जगह-जगह गोलियां चलती हैं, गैंगस्टर्स का खून बहता है और राया दुश्मनों से सीधा पंगा लेता दिखाई देता है.

कियारा की एंट्री से कहानी में आया लव एंगल

इसके बाद ट्रेलर में कियारा आडवाणी की एंट्री होती है. वह एक सर्कस कंपनी से जुड़ी लड़की के किरदार में नजर आती हैं.

राया की नजर कियारा के किरदार पर पड़ती है और वह उनकी खूबसूरती से प्रभावित होता है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती दिखाई देती हैं. लेकिन यह सिर्फ एक सिंपल लव स्टोरी नहीं लगती.

राया की जिंदगी पहले से ही क्राइम, पावर और खतरों से भरी है. ऐसे में कियारा का किरदार उसकी जिंदगी में क्या बदलाव लाता है, यह फिल्म में देखने वाली बात होगी.

राया का कैरेक्टर है काफी बिंदास

ट्रेलर में राया को कई महिलाओं के साथ रिश्तों में भी दिखाया गया है. वह अपने हिसाब से जिंदगी जीता है और उसे इस बात की ज्यादा परवाह नहीं कि लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं.

एक सीन में वह एक महिला के सामने बिना कपड़ों के नजर आता है. महिला उससे कहती है कि उसे एक सभ्य बातचीत की उम्मीद थी. इस पर राया का जवाब होता है, “Do I look civilised to you? (क्या मैं तुम्हें सभ्य लगता हूं?)”

यह छोटा सा डायलॉग बता देता है कि राया कितना बेफिक्र और अनप्रेडिक्टेबल किरदार है.

अब आता है फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट- जुड़वां भाई

ट्रेलर के बीच में अचानक यश के एक और किरदार की झलक मिलती है. उसका लुक राया से बिल्कुल अलग है. छोटे बाल, दाढ़ी और चेहरे पर खतरनाक एक्सप्रेशन.

धीरे-धीरे पता चलता है कि यह राया का जुड़वां भाई है. लेकिन ट्विस्ट सिर्फ इतना नहीं है कि फिल्म में यश डबल रोल में हैं. असली खेल यह है कि दोनों भाई एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े दिखाई देते हैं. यानी एक ही चेहरे वाले ये दोनों किरदार कहानी में एक-दूसरे के दुश्मन हैं.

अब सवाल उठता है कि आखिर दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी क्यों है? क्या दोनों की सोच अलग है या फिर परिवार से जुड़ा कोई पुराना राज है? ट्रेलर इसका पूरा जवाब नहीं देता.

‘टॉक्सिक’ में सिर्फ मारधाड़ नहीं, परिवार और धोखा भी है

अगर आपको लग रहा है कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ बंदूक, गैंगस्टर्स और एक्शन वाली फिल्म है, तो ट्रेलर उससे थोड़ा ज्यादा इशारा करता है. फिल्म में पावर, क्राइम, प्यार, परिवार और धोखे को एक साथ जोड़ा गया है. राया जितना बड़ा बनने की कोशिश करता है, उसकी जिंदगी उतनी ही उलझती जाती है.

एक तरफ उसे क्राइम वर्ल्ड में अपना नाम बनाना है, दूसरी तरफ उसकी पर्सनल लाइफ और परिवार की परेशानियां उसका पीछा नहीं छोड़तीं.

Toxic Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को KVN Productions और Monster Mind Creations ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.

फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय