Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति प्रबंधकों एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर ने जिले में अवैध धान के व्यापार में संलग्न कोचियों एवं बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए
– जिले के 49 संवदेनशील एवं अतिसंवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की सूक्ष्म निगरानी हेतु माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाने कहा
– टोकन जारी करने में लघु व सीमांत कृषकों को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 23 नवम्बर 2025। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान उपार्जन के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति प्रबंधकों एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में अवैध धान के व्यापार में संलग्न कोचियों एवं बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले के 49 संवदेनशील एवं अतिसंवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की सूक्ष्म निगरानी के लिए केन्द्रों में माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। उन्होंने धान विक्रय पहचान किसान की सहमति से रकबा समर्पण का कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिन समिति प्रबंधकों द्वारा कार्य में रूचि लेकर अधिक रकबा समर्पण कराया जाएगा, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक सप्ताह धान खरीदी केन्द्रों में धान व बारदाना के स्टॉक का औचक भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही धान के किस्मवार स्टेकिंग करने के लिए कहा। कलेक्टर ने टोकन जारी करने में लघु व सीमांत कृषकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप, सतर्क एप, धान खरीदी सोसायटी मॉड्यूल, पीसी एप के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी सहित सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं