Ro no D15139/23

रैम्प योजना अंतर्गत जेम पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

*- एमएसएमई को डिजिटल व्यवसाय एवं सहकारी खरीदी की दी गई जानकारी*

राजनांदगांव 02 नवम्बर 2025। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूहों (एसएचज एवं पारंपरिक कारीगरों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से जोडऩे तथा उनके उत्पादों की पहुंच राष्ट्रीय बाजार तक बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगाव में रैम्प योजना अंतर्गत एक दिवसीय जेम पोर्टल प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर खरीदी प्रणाली से जोड़ा जा सकता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी तथा स्थानीय उद्यमियों को स्थायी बाजार मिलेगा।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री सानू वर्गीस ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समस्त विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की खरीदी अब जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। उद्यमियों और संस्थाओं के लिए इस प्लेटफॉर्म की समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। प्रबंधक श्री सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि रैम्प योजना अंतर्गत एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी बनाने जिले में उद्यमिता संवर्धन, डिजिटल मार्केटिंग एवं वित्तीय पहुंच से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे है। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) रायपुर के मास्टर ट्रेनर श्री राकेश तिवारी ने प्रतिभागियों को पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी, उत्पाद कैटलॉग निर्माण, मूल्य निर्धारण, ऑर्डर निष्पादन तथा एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से जेम पोर्टल पर उत्पाद अपलोड एवं खरीदी प्रक्रिया भी प्रदर्शित की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, महिला उद्यमी, स्वसहायता समूह सदस्य, पारंपरिक कारीगर व सुकमा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल