Ro no D15139/23

जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण के द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण आयोजित

 

राजनांदगांव 21 फरवरी 2026। आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ  सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग, हाउसिंग सर्वे एवं मैपिंग के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना के चरणों, डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
राज्य स्तरीय ट्रेनर सहायक निदेशक श्री कविन्द्र कुमार रंगारी ने प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकियों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि जिले में दो चरणों में जनगणना का कार्य होगा। पहले चरण में मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होना है। इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रूप से मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों का संकलन कर किया जायेगा, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी।
प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स द्वारा जनगणना के उद्देश्य, मोबाइल व डिजिटल एप के उपयोग से डेटा संकलन की विधि, लेआउट मानचित्र तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी संकलित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में वास्तविक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके। जनगणना कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाए। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के दौरान संभावित चुनौतियों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा प्रायोगिक अभ्यास के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिका श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  एम भार्गव, एसडीएम  श्रीकांत कोर्राम, एसडीएम  गौतम पाटिल सहित तहसीलदार, सीएमओ, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी लाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 100 रुपये प्रोत्साहन राशि – कलेक्टर श्री व्यास मातृ शिशु मृत्यु दर रोकने संस्थागत प्रसव को दे बढ़ावा, अस्पताल में हो शत प्रतिशत प्रसव कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं…

    Read more

    वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही जेसीबी मशीन जप्त, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज वन विभाग ने वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की नागरिकों से की अपील

     जशपुरनगर 18 मार्च 2026/ वनमण्डल जशपुर द्वारा वनभूमि के संरक्षण हेतु सतत अभियान चलाते हुए अवैध उत्खनन, वनों की अवैध कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज