Ro no D15139/23

बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने तथा ड्राप आउट को रोकने के लिए प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव 17 जुलाई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने के साथ-साथ उन्हें सही दिशा एवं कैरियर मार्गदर्शन और बच्चों के ड्राप आउट को रोकने के लिए प्रोजेक्ट जूनियर-जी को जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों की परीक्षाओं में अच्छे परिणाम और पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों का सही मार्गदर्शन करना है जिससे वे गलत दिशा में न जाए। इसके लिए कॉलेज के अच्छे बच्चों को इसमें जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बच्चों को लीडरशीप करने का अच्छा मौका मिल रहा है। कॉलेज के अच्छे बच्चे जो बड़े भाई और बड़ी बहन की तरह छोटे बच्चों को अपने अच्छे अनुभव के साझा कर सकते हैं। उनके द्वारा भविष्य, पढ़ाई, कैरियर मार्गदर्शन और मनोबल को बढ़ाने में मदद कर सकते है। पीपीआईए फेलो श्री अमित परिहार द्वारा प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता श्रीमती रश्मि सिंह, महाविद्यालयों के प्राध्यापक, स्कूली प्राचार्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…

    Read more

    अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत