Ro no D15139/23

धान खरीदी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने कलेक्टर की उपस्थिति में दिया गया प्रशिक्षण

समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को ऐप और मानक संचालन प्रक्रिया  की दी गई जानकारी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा सुगठित बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर की उपस्थिति में धान खरीदी से जुड़े सभी समिति प्रबंधकों, खरीदी प्रभारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में धान खरीदी की मानक संचालन प्रक्रिया  (SOP) के साथ-साथ सोसायटी सॉफ्टवेयर, निगरानी हेतु जारी सतर्क ऐप, भौतिक सत्यापन ऐप, तथा समिति स्तर पर धान आवक को दर्ज करने के लिए गेट पास ऐप की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन किया गया। किसानों को धान का टोकन जारी करने की प्रक्रिया भी प्रतिभागियों को समझाई गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष तकनीक आधारित प्रक्रिया जिले की धान खरीदी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और किसान हितैषी बनाएगी। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी जिम्मेदार कर्मचारियों को ऐप परिचालन, डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के व्यवहारिक तरीकों से अवगत कराया गया।
कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि धान उपार्जन केंद्रों में सभी तकनीकी प्रक्रियाओं का सटीक और समय पर पालन सुनिश्चित करें तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी के दौरान सभी ऐप का प्रभावी उपयोग पारदर्शिता के लिए अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, खाद्य अधिकारी श्री बी एस कामटे, सीसीबी नोडल अधिकारी श्री पी सी गुप्ता डीएमओ श्री अरुण विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले