Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत च्वाइस सेंटर संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण

 

धमतरी, 9 फ़रवरी 2026/असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना अंतर्गत च्वाइस सेंटर संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विगत 06 फ़रवरी को लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में संपन्न हुई।
कार्यशाला में जिले के समस्त जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं लोक सेवा केन्द्र (CSC/च्वाइस सेंटर) के संचालक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) एवं एनपीएस ट्रेडर्स (NPS-Traders) योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि पात्र श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित किया जा सके।
भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनांतर्गत शहरी क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों का पंजीयन लोक सेवा केन्द्र च्वाइस सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समस्त नगरीय निकायों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।
योजना अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिक एवं लघु व्यापारी पात्र हैं। आयु के अनुसार प्रतिमाह ₹55 से ₹200 तक अंशदान देय है, जिसकी समान राशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात हितग्राही को आजीवन ₹3000 प्रतिमाह पेंशन का लाभ मिलेगा, जिससे वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
श्रम पदाधिकारी, धमतरी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि निर्माण श्रमिक, कचरा बिनने वाले, रिक्शा एवं ऑटो चालक, घरेलू कामगार, ठेला-हॉकर, छोटे दुकानदार एवं लघु व्यापारी सहित अन्य पात्र व्यक्ति (पीएफ, ईएसआईसी एवं आयकरदाता को छोड़कर) अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लें।
पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज — आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर एवं नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) का आधार कार्ड लेकर हितग्राही नजदीकी च्वाइस सेंटर अथवा शिविर स्थल पर पहुंचकर आयु अनुसार प्रथम किश्त की नगद राशि जमा कर पंजीयन करा सकते हैं।कार्यक्रम में जिले के सीएससी मैनेजर, समस्त च्वाइस सेंटर संचालक तथा श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार