Ro no D15139/23

धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों के ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव 16 नवम्बर 2025। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां करते हुए धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग एवं मार्कफेड के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के सभाकक्ष में धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों के ऑपरेटरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी ऑपरेटरों को बताया गया कि धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता के लिए आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली लागू रहेगी। किसान स्वयं या उनके द्वारा पंजीकृत नामिनी के माध्यम से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा धान विक्रय करेंगे। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के विफल होने के संभावित स्थितियों के निकराकरण के लिए प्रत्येक खरीदी केन्द्र में कलेक्टर द्वारा ट्रस्टेड पर्सन रहेंगे। धान उपार्जन हेतु नये एवं पुराने बारदाने का उपयोग होगा। सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को धान खरीदी से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। धान खरीदी केन्द्रों में बायोमैट्रिक आधार सत्यापन एवं धान खरीदी की एण्ट्री की जाएगी। धान उपार्जन केन्द्रों में धान के बेहतर रख-रखाव, स्टेकिंग, उपार्जन केन्द्रों की संधारण व्यवस्था को सुगम बनाने के संबंध में बताया गया। इस अवसर पर बीआरसी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित एवं अन्य ऑपरेटर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल