Ro no D15139/23

निर्वाचन प्रक्रिया संचालन हेतु आरओ एवं एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने निर्वाचन कार्यों के संचालन को सफलतापूर्वक संचालन हेतु प्रशिक्षण को बताया महत्वपूर्ण

    जशपुर 21 जनवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन की उद्घोषणा के साथ ही जिले में निर्वाचन संबंधित तैयारियां प्रारम्भ हो गयी हैं। जिसके तहत मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के आरओ एवं एआरओ हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन के सफलतापूर्वक संचालन हेतु प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रक्रियाओं को बारीकी से प्रायोगिक तौर पर समझने हेतु निर्देश दिए।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी आरओ एवं एआरओ को नामांकन प्रक्रिया के दौरान रखी जाने वाली सावधानी एवं निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए ईवीएम द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मतगणना प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस प्रशिक्षण में एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, नंदजी पांडेय, ओंकार यादव, ऋतुराज बिसेन, नगर पालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि नगरीय निकायों हेतु निर्वाचन की सूचना एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति 22 जनवरी से प्रारंभ होगी तथा नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी अपराह्न 03 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान की प्रक्रिया 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक की जाएगी और मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल