Ro no D15139/23

युवा तैराकों की टीम को दिया रुद्री बैराज में प्रशिक्षण

धमतरी 11 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नरहरा जल प्रपात समिति से चयनित युवा तैराकों की टीम को रुद्री बैराज में प्रशिक्षण दिया गया| जिला सेनानी शोभा ठाकुर के मार्गदर्शन में बाढ़ बचाव टीम नगर सेना द्वारा सभी बचाव उपकरणों, डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाना है, बचाव के समय अपनाई जाने वाली सावधानियां, बचाव करते समय स्वयं की सुरक्षा आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई | साथ ही टीम द्वारा रुद्री बैराज में डेमो करके भी बताया गया| गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम को भी संयुक्त रूप से प्रशिक्षण देने के लिए जिला सेनानी द्वारा बुलवाया गया था| उक्त एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री सतवंत कुमार एवं टीम द्वारा नवीन उपकरणों के साथ-साथ बेसिक चीजों द्वारा रेस्क्यू करना सिखाया गया | एसोसिएशन के रेस्क्यू सदस्य डॉग जैक आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जिसने एक डूबे हुए व्यक्ति को पानी से बाहर सुरक्षित बाहर निकाला | प्रशिक्षण के दौरान मां भारती फिजिकल ट्रेनिंग अकादमी के डायरेक्टर श्री पीताम्बर नंदेश्वर, को-डायरेक्टर श्री पी. एल. साहू एवं अकैडमी के स्टूडेंट्स एवं स्कूल के छात्र एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे|

उक्त प्रशिक्षण के साथ-साथ नगर सेना की टीम द्वारा कार्यालय में उपलब्ध सीटर एल्यूमीनियम मोटर बोट को भी चालन करके देखा गया |
बाढ़-बचाव टीम के सदस्य नगर सैनिक श्री कलीराम ध्रुव, शंभूराम ध्रुव, दुष्यंत नेताम, चंद्रकांत चंद्राकर, हरीश चंद्राकर, अनिल नेताम, विष्णु कोडोपि, सुंदर लाल, कृष्णा ध्रुव, जितेंद्र कोरे आदि के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया |

  • Related Posts

    घोड़ों के रोमांचक करतब बढ़ाएंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता धमतरी के मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवार दिखाएंगे अद्भुत करतब

      घुड़सवारी प्रदर्शन की हुई रिहर्सल धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल 15 अगस्त को धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह देशभक्ति, गौरव और रोमांच…

    Read more

    आजादी से विकसित भारत तक रोजगार और आजीविका का संकल्प

      15 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, ‘जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीण तय करेंगे अपने गांव की विकास प्राथमिकताएं धमतरी, 14 अगस्त 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!