Ro no D15139/23

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों का दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025
प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक पहलुओं की  दी जा रही जानकारी

अम्बिकापुर 04 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री विलास भोसकर  के मार्गदर्शन में पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के सुव्यवस्थित संचालन हेतु मतदान दल से संबंधित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया।
नगरीय निकाय निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में मतदान दल को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में  मुख्य रूप से ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग करने के बारे में बताया गया। इस बार के निर्वाचन प्रक्रिया में एक ही ईव्हीएम से महापौर के साथ-साथ पार्षद हेतु मतदान किया जाना है, को रेखांकित किया गया। प्रशिक्षण में मॉकपोल, सीलिंग प्रक्रिया, परिनियत लिफाफा, अपरिनियत लिफाफा, टेण्डर वोट, मतदान अभिकर्ताओं के मतदान केंद्र में उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि 05 फरवरी को सभी विकासखण्ड मुख्यालय के निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र में मतदान दल से संबंधित मतदान अधिकारी क्रमांक 04 (महिला मतदान अधिकारी) को प्रातः 11ः00 बजे से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उपस्थित होना है। अम्बिकापुर विकासखण्ड से संबंधित प्रषिक्षण जनपद पंचायत सभागार अम्बिकापुर के स्थान पर शासकीय पॉलिटेक्निक अम्बिकापुर में आयोजित है।

  • Related Posts

    जिला शिक्षा अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दिए गए निर्देश लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की होगी सेवा समाप्ति, विभागीय जांच तेज करने के निर्देश पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति के बच्चों के लिए चलेगा विशेष सर्वे अभियान

      अम्बिकापुर 14 अप्रैल 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा की अध्यक्षता में सोमवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में शिक्षा विभाग की  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले…

    Read more

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से बिजली बिल से मिली राहत ग्राम गड़बहिरा के रामदास को योजनांतर्गत 21 हजार रुपये से अधिक की मिली छूट

    अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   ग्रामीण अंचल में भारी भरकम बिल के भुगतान में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी राहत लेकर आई है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड ग्राम गड़बिरा…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस