Ro no D15139/23

ग्राम घुपसाल कुमर्दा में किसानों को दिया गया जलरक्षा एवं फसल विविधिकरण सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण

राजनांदगांव 13 मार्च 2025। कृषि विभाग द्वारा एक्सटेंशन रिफॉर्म आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल कुमर्दा में जलरक्षा एवं फसल विविधीकरण सहित अन्य विषयों पर किसानों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया। प्रशिक्षण में किसानों को रबी वर्ष में फसल के प्रबंधन एवं खरीफ वर्ष में फसल के लिए दलहन-तिलहन में परिवर्तन लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में खाद के अग्रिम उठाव करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम ने बताया कि जिले में भू-जल स्तर गिरता जा रहा है, जिसके लिए जल संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से खरीफ वर्ष में कम पानी की खपत वाले फसल लेने की अपील की। उन्होंने फसल परिवर्तन व खरीफ वर्ष में मक्का की फसल लेने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मक्का बुआई से किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है। इस अवसर पर सरपंच श्री नरेश शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री विजय साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एमएल सवाई व ट्विंकल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ किसानों के खेतों में पहुंचकर मक्का फसल का निरीक्षण किया।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!