Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित

अम्बिकापुर 13 फरवरी 2025/ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में आज मतदान दल अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन सामान्य प्रेक्षक श्री संतोष कुमार देवांगन द्वारा किया गया। इस दौरान जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक  डॉ राजकमल मिश्रा और डॉ सिंह पांडे द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन के सफल आयोजन हेतु 279 मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 को प्रशिक्षित किया।
पंचायती राज निर्वाचन 2025 के सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता ने बताया कि मतदान दल के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण प्रथम पाली में, जबकि मतदान अधिकारी क्रमांक 2 और 3 का प्रशिक्षण द्वितीय पाली में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।
इस बार पंचायती राज निर्वाचन मतपत्र के माध्यम से संपन्न होगा। प्रशिक्षण में मतपेटी (M2पीटी) तैयार करना, मतपेटी को सील करना और समस्त निर्वाचन प्रक्रिया से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष बनाना है, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता न हो और हर मतदाता का वोट सुरक्षित रूप से गिना जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों एवं पंचों के लिए आगामी  मतदान तीन चरणों में संपन्न होगा पहला चरण 17, दूसरा चरण 20 एवं तीसरा चरण 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…