Ro no D15139/23

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय चुनाव के लिए  प्रशिक्षण आयोजित

निर्वाचन का कार्य गम्भीरता से जिम्मेदारी से निर्वहन करें-कलेक्टर

अम्बिकापुर 21 जनवरी 2025/ अंबिकापुर/नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम निर्देशन कार्य लिए नियुक्त समस्त रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा उनके कार्यों में सहयोग करने के लिए नियुक्त  कर्मचारियों  को आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में
कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपन की उपस्थित में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को  नाम निर्देशन ,चुनाव प्रबंधन और संचालन विभिन्न प्रारूप की विस्तृत जानकारी दी गई।कलेक्टर ने कहा कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से और ग्राम पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से संपन्न होंगे।  उन्होंने सभी अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने  प्रभारियों, अधिकारियों को जिम्मेदारी और गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशिक्षण में नाम निर्देशन पत्र, निर्वाचन नामावलियों की पंचायतवार अभिप्रमाणित प्रतियों की उपलब्धता, नाम निर्देशन पत्रों तथा अभ्यर्थी की वापसी संबंधित प्रारूपों की पर्याप्त उपलब्धता, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुति करने की अंतिम तारीख पर व्यवस्था, नाम निर्देशन पत्र की प्रस्तुति, शपथ पत्र, अभ्यर्थी की अर्हता, प्रस्तावक, नाम निर्देशन पत्रों की संख्या, निर्धारित निश्चित राशि, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला वर्ग के अभ्यर्थी द्वारा जमा राशि, नाम निर्देशन पत्रों को क्रमांकित करना, नाम निर्देशन  पत्रों के प्रारंभिक जांच सहित सहित नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अन्य बिंदुओं की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल