Ro no D15139/23

निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु जशपुर में प्रशिक्षण आयोजित

जशपुरनगर 01 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के सफल संचालन हेतु आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय सभागार जशपुर नगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर विकासखंड के सेक्टर अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि बीएलओ की भूमिका इस कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन एवं अद्यतन करेंगे। मृत मतदाताओं की जानकारी, नए मतदाता जोड़ने और आवश्यक सुधार का कार्य पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाना आवश्यक है ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम न छूटे।
एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने प्रशिक्षण के दौरान सभी को तैयारियों की जानकारी दी तथा विशेष पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेक्टर अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…