
अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2025/ जिला खनि अधिकारी ने बताया कि गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत् एम.एस.टी.सी पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रिया यथा निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही उक्त पोर्टल से ही किया जावेगा। पोर्टल के विषय में 14 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 4ः00 बजे जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग के खनि अधिकारी/सहायक खनि अधिकारी एवं इच्छुक बोलीकर्ताओं हेतु विस्तृत प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।







