Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान“ अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान“ अंतर्गत बुधवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ   विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लखनपुर विकासखंड के 95 ग्रामों के सरपंच, स्वच्छग्राही समिति के अध्यक्ष एवं सचिव तथा स्वच्छता दीदियों ने हिस्सा लिया। कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा कचरे से आय अर्जन के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत लखनपुर सीईओ डॉ स्वेच्छा सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में ‘सुघर लखनपुर अभियान’ बीते दिनों से निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री रोशन गुप्ता एवं MRF सेंटर के संचालक श्री अशोक जयसवाल द्वारा कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के कचरे की पहचान, उनके पृथक संग्रहण, प्रसंस्करण तथा पुनर्चक्रण के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित करने की विधियों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने ग्रामों में स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं कचरा प्रबंधन को आजीविका से जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही  कचरा कलेक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब