Ro no D15139/23

पारदर्शी धान उपार्जन व्यवस्था से किसानों के लिए विक्रय प्रक्रिया हुई सरल प्रदेश में धान का मिला सर्वाधिक दाम, खुशहाल हुए किसान

किसान   धर्मसाय राजवाड़े ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना

   जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में बड़ी राहत मिल रही है। टोकन प्रणाली, त्वरित नाप-तौल एवं बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसानों को बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिल रही है।
बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाबांध के लघु किसान श्री धर्मसाय राजवाड़े ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने से धान की पैदावार बेहतर हुई है। उन्होंने करीब साढ़े 4 एकड़ में धान की खेती की है, जिससे कुल 98 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ। समिति के माध्यम से उनका पहला टोकन 55.20 क्विंटल का काटा गया, जिसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
श्री राजवाड़े ने बताया कि शिवपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण कर उन्हें तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सुचारु एवं सुविधाजनक रही। उन्होंने बताया कि समिति केंद्र में किसानों के लिए पेयजल एवं छाया में बैठने की सुविधा उपलब्ध है तथा समिति के कर्मचारियों द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने गेहूं, तिलहन एवं सब्जी सहित अन्य फसलों की खेती की, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।   धर्मसाय राजवाड़े ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसान खुश हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी