Ro no D15139/23

परिवहन विभाग द्वारा नो पार्किंग में खड़े 30 वाहनों पर की गई कार्रवाई

नागरिकों से पार्किंग स्थलों पर ही वाहन रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की गई
राजनांदगांव 15 जनवरी 2026। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत नागरिकों को यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड दुर्ग द्वारा रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलााया गया। परिवहन विभाग की टीम द्वारा अभियान के तहत एनएच 53 में अंजोरा से तुमड़ीबोड़ के रास्ते में सड़क किनारे नो-पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े मालवाहक वाहनों जांच करते हुए कुल 30 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई और 24 हजार रूपए का समन शुल्क वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की समझाइश दी गई। जिले के आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन रखने तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की गई है। कार्रवाई में परिवहन निरीक्षक  प्रशांत शर्मा, निरीक्षक  डगेश्वर राजपूत, प्रधान आरक्षक  गोवर्धन देशलहरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!