Ro no D15139/23

उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए करें मरीजों का ईलाज : संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर

शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए स्वशासी समिति से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश
– संभागायुक्त ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की तथा समस्याओं के संबंध में ली जानकारी
राजनांदगांव 07 जनवरी 2025। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की तथा समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, डीन मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने सभी अधिकारियों, विभागों के डॉक्टर को समय पर आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए मरीजों का ईलाज करें। उन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए स्वशासी समिति से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में मेडिकल के विद्यार्थियों से संवाद बनाए रखें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बने। समय-समय पर बच्चों की काऊंसलिंग भी करते रहे। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड का पुलिस वेरीफिकेशन होना चाहिए। उन्हें अच्छी तरह प्रशिक्षित करें तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानिटरिंग भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिक्कत नहीं होना चाहिए। इसके लिए रोड पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाने के अलावा उन्हें खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित करें। संभागायुक्त ने मेडिसिन सर्जरी, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट श्री अतुल देशकर, डिप्टी मेडिकल हॉस्पिटल सुप्रिटेंडन डॉ. पवन जेठानी सहित अन्य अधिकारी एवं डॉक्टर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!