Ro no D15139/23

गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का कुनकुरी के सीएचसी और होली क्रॉस हॉस्पिटल में इलाज जारी

कलेक्टर रोहित व्यास ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
3 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अंबिकापुर किया गया रेफर

जशपुरनगर 06 मार्च 2026/ दुलदुला के गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि इस दुखद हादसे में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया । घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी तथा होली क्रॉस हॉस्पिटल कुनकुरी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना का प्रारंभिक कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर एवं त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने घायलों से बात कर उनका हाल चाल जाना और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त भी किया। उपचार के लिए  जशपुर जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को कुनकुरी भेजा गया है, ताकि सभी घायलों का समुचित और शीघ्र उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    तिरंगे के गौरव से विभाजन की पीड़ा तक, कलेक्ट्रेट में सजी देशभक्ति और इतिहास की तस्वीरें

      ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ पर तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का महापौर श्री रामू रोहरा ने किया शुभारंभ धमतरी, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता…

    Read more

    मरुस्थल जैसी सूखी जिंदगी में बही बयार: ‘सौर सुजला योजना’ से नारायणपुर के वनांचल में आई हरित क्रांति

      वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों को मिल रही प्रदूषण-रहित, निःशुल्क और बारहमासी बिजली पारंपरिक धान की खेती से आगे बढ़कर साग-सब्जियों और नकदी फसलों के उत्पादन से बदल रही है…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!