Ro no D15139/23

देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन

*ट्रांसेक्ट वॉक, आधार अपडेटेशन, स्वास्थ्य जांच एवं विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी*

 

रायपुर, 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण तथा सुदूर ग्रामीण अंचलों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम देववाड़वी में क्लस्टर स्तरीय ‘सुशासन तिहार’, ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ एवं ‘जनभागीदारी अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में नए आधार कार्ड बनाने, आधार में त्रुटि सुधार तथा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेटेशन का कार्य मौके पर ही किया गया।

 

*सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर*

 

इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में सशक्त रूप से स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार ही समाज के समग्र विकास का आधार है।

 

*ग्रामीणों की सुविधा के लिए स्थल पर विशेष शिविर*

 

कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से ‘ट्रांसेक्ट वॉक’ के साथ की गई। इस दौरान गांव की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं का जमीनी स्तर पर अवलोकन किया गया, ताकि भविष्य की विकास योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से तैयार किया जा सके। ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर स्थल पर विशेष आधार एवं डिजिटल सेवा शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में नए आधार कार्ड बनाने, आधार में त्रुटि सुधार तथा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेटेशन का कार्य मौके पर ही किया गया। इससे ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली और डिजिटल सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मौसमी बीमारियों की जांच, बीपी एवं शुगर टेस्ट के साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

 

*शासकीय विभागों ने लगाए जनजागरूकता के लिए स्टॉल*

 

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा सूचनात्मक एवं जनजागरूकता स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाई गई। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी।

 

इस आयोजन में जिला एवं विकासखंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने शासन और ग्रामीण समुदाय के बीच संवाद एवं सहभागिता को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजनों एवं अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!