Ro no D15139/23

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में हुआ जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित सभी अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें किया नमन
सांसद ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पाती का किया वाचन

जशपुरनगर 16 नवंबर 2025/ भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से जिले में जनजातीय क्षेत्रों के विकास हेतु वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकासकार्यों का  लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिले में रणजीता स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया और विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं श्रीमती गोमती साय सहित अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी, भगवान बिरसा मुंडा और शहीद वीर नारायण सिंह की छायाचित्र पर  दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव  एवं उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ। इस मौके पर पद्म श्री जागेश्वर यादव, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवती, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव,  कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पाती का वाचन किया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महानायक युगों-युगों में विरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में असंख्य आदिवासी वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। श्रीमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत कर आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय मंत्रालय का गठन कर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेक दूरदर्शी योजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया था, जिसका लाभ आज भी जनसमुदाय प्राप्त कर रहा है।
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अमूल्य है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक आदिवासी महानायकों के बलिदान को नमन किया और देश की एकता व अखंडता के लिए सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी एक साथ मिलकर कार्य करें, तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा संकल्पित विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य ही साकार किया जा सकता है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने इस अवसर पर अपने प्रतिवेदन में जिले के जनजातीय क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का विस्तार के उल्लेख किया।
सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित अन्य अतिथियों ने जनजातीय समुदाय के अमर बलिदानियों को  श्रंद्धाजलि अर्पित की
सांसद श्री राधेश्याम राठिया सहित अन्य अतिथियों ने इस अवसर पर अमर बलिदानी शम्भुघन फूँगलो असम, तामा डोरा उड़ीसा, डेलन शाह मध्यप्रदेश, यू कियांग नोंगबा मेघालय, रेंडो मांझी उड़ीसा, चक्र बिशोई उड़ीसा, भीमा नायक मध्यप्रदेश, उ तिरोत सिंग मेघालय, राघोजी भांगरे महाराष्ट्र, वीरांगना लीपा अंडमान निकोबार, सुरेंद्र साय उड़ीसा, राणा पूंजा भील राजस्थान, रघुनाथ सिंह मंडलोई मध्यप्रदेश, टंट्या भील मध्यप्रदेश, राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह मध्यप्रदेश, हाइपौ जादोनांग मणिपुर, मर्री कामय्या आंध्रप्रदेश, बाबू राव शेडमाके महाराष्ट्र, लक्ष्मण नायक उड़ीसा, हुतात्मा केसरी चंद उत्तराखण्ड, महुआ कोल मध्यप्रदेश, रानी रोपुइलियानी – मिजोरम, नानक जी भील राजस्थान, खाज्या नायक मध्यप्रदेश, वेंकटप्पा नायक कर्नाटक, तिलका मांझी बिहार, सिनगी दई बिहार, तलक्कल चंदू केरल, अल्लूरी सीताराम राजू आंध्रप्रदेश के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हर विकासखंड से उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव से 1-1 और शहीद वीर नारायण लोक कला महोत्सव नृत्य प्रतियोगिता के तहत 1-1  नर्तक दलों के दी आकर्षक प्रस्तुति
जशपुर विकासखंड से सरना करमा नृत्य दल बालाछापर और आदिवासी सांस्कृतिक लोक नृत्य दल, कोमड़ों। मनोरा विकासखंड से आदिवासी नृत्य दल सोगड़ा और करमा नृत्य दल बुमतेल। दुलदुला विकासखंड से करमा नृत्य दल दुलदुला और करमा नृत्य दल लोरा। कुनकुरी विकासखंड से करमा नृत्य दल घट मुण्डा और करमा नृत्य दल बरडाँड। फरसाबहार विकासखंड से आदिवासी पारंपरिक करमा लोक नृत्य दल बनगाँव और आदिवासी पारंपरिक करमा लोक नृत्य, पण्डरीपानी। कांसाबेल विकासखंड से जयमाता दी करमा नृत्य पार्टी, टाटीडाँड और  करमा दल खुटेरा। बगीचा विकासखंड से आदिवासी करमा दल और  नटकेला  आदिवासी करमा दल टट्केला। पत्थलगांव विकासखंड से आस्था लोक नृत्य पार्टी, माकरचुंवा (तरेकेला) और
भूमरी मितान लोक नृत्य कोकियाखार
छात्रों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्यों ने सभी का मन मोहा
कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के छात्रों ने सरस्वती वंदना और देवार करमा लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ढुढरुडांड़ और  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंगे के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक लोक नृत्य और  पूर्णिमा डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान