Ro no D15139/23

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

*तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण*

रायपुर, 13 अगस्त 2025/देशभर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से प्रारंभ होकर नेहरू चौक, सराफा लाइन मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक में संपन्न हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी जान है, तिरंगा हमारी शान है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हमारा कर्तव्य है कि हर घर पर तिरंगा फहराएं और इसे जन-जन का उत्सव बनाएं।उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगा यात्रा से जुड़ने और अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ लेकर एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण*

तिरंगा यात्रा के पश्चात राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक सुश्री भावना गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने लवन रोड पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात मंत्री श्री वर्मा ने मुरुम तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी