Ro no D15139/23

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के समर्थन में सेजबहार में निकला तिरंगा रैली

रायपुर,
सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 और गुलशन वाटिका के निवासियों द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य, समर्थन एवं सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें अनुमानित रूप से 130 से 140 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस सैन्य सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्रवासियों ने देशभक्ति की भावना और सेना के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया।

तिरंगा रैली का शुभारंभ सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 के सामुदायिक भवन से हुआ, जो डूंडा, कमल विहार, संतोषी नगर, पचपेड़ी नाका होते हुए गुलशन वाटिका और अंत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ऑफिस तक संपन्न हुई।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आमजन भी आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना के साथ एकजुट हैं और हर परिस्थिति में अपने सैनिकों के पराक्रम को नमन करते हैं। रैली में अनुशासन, उत्साह और देश के प्रति समर्पण देखते ही बनता था।

यह तिरंगा रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक प्रतीक थी—भारतीयता, वीरता और एकजुटता की।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन