Ro no D15139/23

तिरंगा यात्रा: ललित कला अकादमी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगाई देशभक्ति की लौ

नई दिल्ली । संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की नोडल संस्था ललित कला अकादमी (LKA), द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज फिरोजशाह रोड सर्कल पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का प्रबल प्रतीक बनकर उभरा, जिसने दिल्ली की सड़कों को तिरंगे के रंगों से जीवंत कर दिया।
सुबह 10 बजे शुरू हुई इस यात्रा में 1200 से अधिक स्कूली बच्चों, साहित्य जगत की प्रमुख व्यक्तियों और ललित कला अकादमी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा के दौरान तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, जो राष्ट्रीय एकता और गर्व का संदेश देते हुए आसमान में लहराए गए। प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत गाए और जोशपूर्ण नारों के साथ वातावरण को देशप्रेम की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। तिरंगे के साथ कदमताल करते हुए बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
ललित कला अकादमी, जो संस्कृति मंत्रालय के तहत कला और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है, ने इस आयोजन के माध्यम से कला, संस्कृति और देशभक्ति के अनूठे संगम को प्रदर्शित किया। यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान को दर्शाया, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त करती है।
जिससे युवाओं में देशप्रेम की भावना को नया बल मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ललित कला अकादमी का यह प्रयास तिरंगे के गौरव को हर घर तक पहुंचाने और समाज में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हुआ। इस आयोजन ने दिल्लीवासियों को एकजुट कर देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

  • Related Posts

    ‘दलित होने की वजह से किया मंच का शुद्धीकरण?’, मायावती के बयान से गरमाई राजनीति, RSS प्रमुख से दखल की मांग

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!