Ro no D15139/23

समुद्र में ट्रंप की दादागिरी! अमेरिकी नौसेना ने जब्त किया एक और टैंकर

अमेरिकी सैनिकों ने कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस टैंकर का नाम ओलीना है, जिसे अमेरिकी नौसेना के सैनिकों ने जब्त किया है. बीते दिनों अमेरिका ने मारिनेरा (बेला-1) और M/T सोफिया को पकड़ लिया था.

समुद्र में अमेरिका की दादागिरी जारी है. अमेरिकी सेना ने शुक्रवार (9 जनवरी ) को एक और तेल टैंकर पर कब्जा जमा लिया है. कैरेबियन सागर में ओलिना नाम के एक तेल टैंकर को अमेरिकी सेना ने जब्त कर लिया है. साफ है कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला से आने-जाने वाले प्रतिबंधित टैंकरों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है. अमेरिकी दक्षिणी कमान ने बताया कि अमेरिकी मरीन और नौसेना की ओर से यह कार्रवाई की गई. कमान ने जहाज को जब्त करने की घोषणा करते हुए कहा- अपराधियों के बचने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है.

अमेरिका ने जब्त किया पांचवा तेल टैंकर

अमेरिकी दक्षिणी कमान सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर जब्ती की पुष्टि की है. वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिकी हेलीकॉप्टर को पोत पर उतरते हुए और अमेरिकी कर्मियों की ओर से पोत की तलाशी ली जा रही है. अमेरिकी सेना की ओर से जब्त जहाज ओलिना, पांचवां टैंकर है और यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से द्वारा वेनेजुएला के तेल उत्पादों के वैश्विक वितरण को नियंत्रित करने के व्यापक प्रयास के तहत की गई है.

अमेरिकी सेना ने जब्त किए थे दो तेल टैंकर

इससे पहले अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक और कैरेबियन में एक के बाद एक की गई दो कार्रवाइयों में वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त कर लिया था. जहाज में रूसी झंडा लगा था. अमेरिका ने व्यापारिक पोत बेला-1 किया था. इसके अलावा एम/टी सोफिया नाम के एक और तेल टैंकर को भी अमेरिकी सेना ने जब्त कर लिया था. अमेरिका पिछले महीने से इस टैंकर का पीछा कर रहा था, क्योंकि इसने वेनेजुएला के आसपास प्रतिबंधित तेल जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश की थी.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!