Ro no D15139/23

तुर्की-सोमालिया ने इजरायल को चेतावनी दी, सोमालीलैंड को मान्यता देना ‘अवैध और खतरनाक’, अफ्रीका में मचा सकता है उठापटक

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मूद ने सोमालीलैंड को एक आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के इजराइल के फैसले की कड़ी निंदा की. उन्होंने इस कदम को गैर-कानूनी और अस्थिर करने वाला बताया. दोनों देश अपने एनर्जी सहयोग को मजबूत कर रहे हैं और शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दे रहे हैं.

सोमालीलैंड को स्वतंत्र राज्य मानने का इजरायल का फैसला अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा रहा है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान ने इस कदम की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह अवैध और अस्वीकार्य है. एर्दोगान ने चेतावनी दी कि इससे हॉर्न ऑफ अफ्रीका में अस्थिरता बढ़ सकती है. उन्होंने कहा कि सोमालिया की एकता और अखंडता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और इजरायल का यह कदम क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरे में डालता है. (Somaliland Recognition in Hindi)

एर्दोगन का आरोप- इजरायल अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा 

एर्दोगन ने इजरायल पर आरोप लगाया कि वह मध्य पूर्व के अलावा हॉर्न ऑफ अफ्रीका में भी अस्थिरता फैलाने की नीति अपना रहा है. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू सरकार के हाथों में 71,000 फिलिस्तीनी भाइयों और बहनों का खून है, और अब वह हॉर्न ऑफ अफ्रीका में भी अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है. उनके इस बयान से स्पष्ट है कि तुर्की इजरायल की विदेश नीति को खतरनाक मानता है.

सोमालिया की प्रतिक्रिया: अवैध आक्रमण

सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहामूद ने भी इजरायल के फैसले को अवैध आक्रमण करार दिया. उन्होंने कहा कि यह कदम संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अफ्रीकी संघ की सहमति का उल्लंघन है. मोहामूद ने यह भी चेतावनी दी कि इजरायल गाजा और फिलिस्तीन से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल सोमालिया में फिलिस्तीनियों को जबरन विस्थापित कर सकता है और रणनीतिक जलमार्गों पर नियंत्रण करना चाहता है, जो लाल सागर, खाड़ी और अडेन की खाड़ी को जोड़ते हैं. (Somaliland Recognition Turkey Somalia Criticism in Hindi)

  • Related Posts

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    BJP Sankalp Patra: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुवाहाटी में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,…

    Read more

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    Iran Israel War: रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन चाहते हैं कि सैन्य अभियान तब तक जारी रहे जब तक ईरान में नेतृत्व पूरी तरह…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत