Ro no D15139/23

चोरी की 02 वारदातों को को अंजाम देने वाले महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

 

सूचना प्राप्त होने 04 घंटे के भीतर टिकरापारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

* रायपुर के थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी स्थित ज्वेलरी दुकान से किये थे सोने एवं चांदी के जेवरात की चोरी ।*

* आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी जेवर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,93,000 रुपये।*

* आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 305 बी एन एस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

*आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी की जाएगी विस्तृत पूछताछ*

दिनांक 12.03.2026 को प्रार्थी ज्वेलरी दुकान के संचालक ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.03.26 को दोपहर करीब 03ः30 बजे एक महिला और एक युवक उनकी ज्वेलरी दुकान पर सोने का रानी हार खरीदने के बहाने आए। उस समय दुकान में उनके पुत्र भी मौजूद थे। जिस पर दोनों महिला को रानी हार दिखाए। खरीदारी के दौरान महिला ने चालाकी से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल तथा चांदी की बिछिया पहन ली और यह कहते हुए बहाना बनाया कि उसकी एक सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है, जो एक और हार खरीदेगी। कुछ देर बाद महिला फोन पर बात करते हुए दुकान के बाहर गई और यह कहकर निकल गई कि वह अपनी सहेली को लेकर आती है। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसके साथ आए युवक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम मेषराम साहू तथा महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। पूछताछ के दौरान युवक भी मौका पाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए जेवरों की बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।

थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी, उसके पुत्र एवं पकड़े गए आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर तकनीकी सहायता से आरोपिया के भागने के संभावित मार्गों का पता लगाने के साथ ही महिला आरोपी के संबंध में दुर्ग पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं सघन पतासाजी के आधार पर फरार महिला आरोपी को दुर्ग शहर से चोरी किए गए जेवरों सहित पकड़ने में सफलता मिली।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की *सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली (1 जोड़ी), सोने की अंगूठी, चांदी की पायल (1 जोड़ी), चांदी की बिछिया (3 जोड़ी) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जुमला कीमती लगभग 5,33,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी l

*गिरफ्तार आरोपी-*

*01. श्रीमती कमलेश्वरी साहू पति लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम चांपा, बजरंग चौक के पास, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।*

*02. मेषराम साहू पिता स्व. खूबचंद साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बिरोदा, बकतरा रोड के पास, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।*

*विशेष योगदान,कार्यवाही में थाना टिकरापारा से उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे, प्रधान आरक्षक दानेश्वर साहू, महिला प्रधान आरक्षक सरोज वर्मा, आरक्षक सुरजीत सेंगर, राजेश सिंह, अरुण ध्रुव, सुदर्शन राजपूत, महिला आरक्षक पुष्पलता परस्ते सहित दुर्ग पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।*

  • Related Posts

    विशेष स्वच्छता अभियान के बीच नन्हे बालक आनंद कश्यप ने दिया स्वच्छता का संदेश

    रायपुर, 29 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाडा जिले में 15 मई से 15 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता,…

    Read more

    आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद, जगनी बाई को मिला निःशुल्क उपचार का लाभ

    रायपुर,29 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आयुष्मान भारत योजना समाज के गरीब, जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से अब दूरस्थ ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज