Ro no D15139/23

दो दिवसीय फसल भंडारण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

– किसानों को फसल उत्पादकता में वृद्धि, वैज्ञानिक भंडारण पद्धति एवं कटाई पश्चात होने वाले नुकसान को कम करने के संबंध में दी गई जानकारी
राजनांदगांव 12 मार्च 2025। इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं जोनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर अटारी जबलपुर डॉ. एसआरके सिंह के मार्गदर्शन तथा निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ एसएस टूटेजा के निर्देशन में राजनांदगांव जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषकों के लिए केन्द्रीय भंडारण निगम एवं कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के तत्वावधान में दो दिवसीय फसल भंडारण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय फसल भंडारण प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को फसल उत्पादकता में वृद्धि, वैज्ञानिक भंडारण पद्धति एवं कटाई पश्चात होने वाले नुकसान को कम करने के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने फल एवं सब्जियों के प्रसंसकरण व संवर्धन विषय के संबंध में व्याख्यान दिया। साथ ही भंडार गृह प्रबन्धक श्री राकेश डड़सेना द्वारा भंडार गृहों में फसलों की वैज्ञानिक भंडारण तकनीकी, कृषि महाविद्यालय सुरगी के कीट विषय के प्राध्यापक डॉ. मनोज चंद्राकर द्वारा कटाई पश्चात फसलों का उचित भंडारण एवं भंडार गृहों मे कीट व्याधि नियंत्रण विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे ने फसल कटाई के पश्चात होने वाले नुकसान को कम करने की पद्धति, श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने फसलों की उत्पादन तकनीक एवं स्टेट बैंक राजनांदगांव कृषि विकास शाखा के शाखा प्रबन्धक श्री रजनीश सोनी द्वारा कृषि ऋण एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
निदेशक विस्तार सेवाएं इन्दिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. एसएस टूटेजा के मुख्य आतिथ्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में कृषकों के उत्पादकता में वृद्धि एवं भंडारण की वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई। शाखा प्रबन्धक राज्य भंडारण निगम श्री सूर्यकांत नागेंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम बसंतपुर का भ्रमण एवं भंडारण प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। उप प्रबन्धक केंद्रीय भंडार निगम सेटेलाइट कार्यालय रायपुर श्री धीरज गर्ग द्वारा डब्ल्यूडीआरए एक्ट 2017 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। केंद्रीय भंडार निगम सेटेलाइट कार्यालय रायपुर के क्षेत्र प्रबन्धक श्री संदीप कुमार रेड्डी एवं निदेशक विस्तार सेवाए इन्दिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर डॉ. एसएस टूटेजा द्वारा कृषकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, भंडारण सामग्री एवं खरीफ मौसम हेतु धान बीज वितरित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे केंद्रीय भंडार निगम रायपुर के विभिन्न अधिकारी- कर्मचारी, केंद्र के वैज्ञानिक श्री मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, श्री जितेंद्र मेश्राम एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल