Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

रायपुर, 8 जनवरी 2025/ को छत्तीसगढ़ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (ASI) पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन का आज शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने की।

इस अवसर पर भारतीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ एंटरप्राइज डिवीजन के निदेशक श्री सोमनाथ जाना  एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री सुप्रिया साधु खान  ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्रीमती रोक्तिमा यादव ने वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सर्वेक्षण राज्य के विनिर्माण क्षेत्र में पंजीकृत इकाइयों का विस्तृत आकलन करने में सहायक होगा। इससे राज्य के आर्थिक विकास में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

कार्यशाला के दौरान निदेशक श्री सोमनाथ जाना ने औद्योगिक सर्वेक्षण की प्रक्रिया और उसके विभिन्न खंडों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं व्यावहारिक प्रशिक्षण में सर्वेक्षण के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों से प्रतिभागी आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अपर संचालक श्री नारायण बुलीवाल, संयुक्त संचालकगण, उप संचालकगण,सहायक संचालकगण सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अन्वेषक सहित संचालनालय के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह   रायपुर, 17 अगस्त 2026। नागपंचमी के पावन अवसर पर…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान