Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्रों की वर्ष 2026 की कार्ययोजना तैयार करने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों में वर्ष 2026 में संचालित किये जाने वाले कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं कृषक प्रक्षेत्र प्रदर्शनों की वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने हेतु निदेशालय विस्तार सेवाएं के सभा कक्ष में आज दो दिवसीय कार्यशाला का शुभांरभ किया गया। इस कार्यशाला में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा कामधेनु पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग के एकमात्र कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा विषयवस्तु विशेषज्ञ शामिल हुए। शुभांरभ सत्र के मुख्य अतिथि संचालक अनुसांन सेवाएं डॉ. वी.के. त्रिपाठी थे एवं अध्यक्षता निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा ने की। कार्यशाला के प्रथम दिवस विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा आगामी वर्ष में संबंधित कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा कृषकों के खेतों पर आयोजित होने वाले प्रक्षेत्र प्रदर्शनों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रस्तुत कार्य योजना के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यशाला में आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जबलपुर के वैज्ञानिक भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान