Ro no D15139/23

तहसील लुण्ड्रा क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते दो हाईवा जप्त

अम्बिकापुर 29 मई 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई जारी है। खनि अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को खनिज अमला द्वारा लुण्ड्रा तहसील अतंर्गत ग्राम चंगोरी, रघुनाथपुर, कर्रा, बरगीडीह,  सहनपुर, महेशपुर आदि क्षेत्र में खनिज परिवहन करते वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि हाईवा  CG15 EF 5258 वाहन चालक संपत कुमार एक्का/वाहन मालिक रूप नाथ तथा हाइवा CG15 EH 7708 वाहन चालक गंगा प्रसाद/वाहन मालिक श्री दीपक कुमार द्वारा बिना अभिवहन पास खनिजों का परिवहन करते पाए गए। वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर थाना धौरपुर की अभिरक्षा में अग्रिम आदेश तक रखा गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) एवं एमएमडीआर की धारा 21 (5)  एवं 23 के तहत् कार्यवाही प्रस्तावित किया जायेगा। उन्होंने बताया गया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    खरीफ 2026 में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु पात्र कृषक एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में कराये समयावधि में पंजीयन

      कोरबा 17 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग रायपुर द्वारा प्रदेश में फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल कास्त लागत में कमी…

    Read more

    स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

    *सुकमा की 9 पुनर्वासित महिलाओं ने स्वेच्छा से किया रैंप वॉक*   रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान