Ro no D15139/23

कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

रायपुर, 12 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सेंट्रल जेल से पेशी के लिए कोर्ट लाए गए दो विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे शहर में नाकाबंदी कर सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरार कैदियों की पहचान राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय के रूप में हुई है। दोनों हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में न्यायिक अभिरक्षा के तहत सेंट्रल जेल में बंद थे। गुरुवार को उन्हें नियमित पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। बताया जा रहा है कि पेशी से पहले, जब दोनों कोर्ट मुहर्रिर की अभिरक्षा में थे, उसी दौरान मौका पाकर फरार हो गए। दोनों आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

कैदियों के अचानक फरार होने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों और जेल प्रशासन को सूचित किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि उनके भागने की दिशा और संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि राजधानी में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी पेशी के दौरान आरोपी फरार हो चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर कोर्ट और जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    इन्दिरा चौक से विभिन्न प्रमुख मार्गों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य का तकनीकी स्वीकृत हेतु उच्च कार्यालय प्रेषित

    स्वीकृत प्राप्त होते ही किया जाएगा कार्य प्रारंभ जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ विकासखंड पत्थलगांव के इन्दिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 कि.मी., इन्दिरा चौक से अम्बिकापुर रोड लंबाई 1.50 कि.मी.…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने नगर पालिका के डिजिटल डोर सुविधा का किया शुभारंभ

    जशपुर के आम नागरिक क्यूं आर कोड के माध्यम से घर बैठे जल कर संपत्ति कर दुकान कर का भुगतान कर सकेंगे एचडीएफसी बैंक ने क्यूं आर कोड बनाकर नगर…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….