Ro no D15139/23

“​डॉ. कलाम का व्यक्तित्व व कर्तृत्व हर भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत”

​भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

​रायपुर। ​भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा सोमवार को यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ​कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन, उनके आदर्शों और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय प्रतीक है। एक वैज्ञानिक से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर हर युवा और भारतवासी को निरंतर आगे बढ़ने और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

​कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग तथा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, ​अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, प्रदेश महामंत्री द्वय जावेद रब्बानी व साजन जोसेफ, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नजमा अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजिया खान एवं सैय्यद रजा, दुर्ग प्रभारी गुलाम गौस, कार्यालय प्रभारी साजिद पठान, सह प्रभारी श्रीमती रेहान खान, प्रदेश ‘मन की बात’ प्रभारी सिकंदर खान, आईटी सेल के सह प्रभारी आतिफ सिद्दीकी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरव देव, रायपुर जिला महामंत्री गुरदीप टुटेजा, युसुफ खान, रिजवान खान, नौशाद खान, अब्दुल रहीम कुरैशी श, शंकर साहू सहित भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल