Ro no D15139/23

उद्योग सखी आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

ग्रामीण महिलाओं को कृषि-आधारित उद्यमिता से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में 2 से 5 दिसंबर 2025 तक शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन, नगर पालिका निगम धमतरी में “उद्योग सखी” चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिला किसानों एवं बिहान समूहों को कृषि आधारित उद्यमिता, प्रसंस्करण और विपणन से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में बिहान समूह से जुड़े 40 ग्रामों की उद्योग सखियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और उद्यमिता विकास के विभिन्न आयामों पर तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान राज्य प्रशिक्षक   दीप्ति रंजन ने उच्च गुणवत्ता वाले कृषि पौधों के उत्पादन, प्रसंस्करण तकनीक, पौध संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
कृषि आधारित उत्पादों के विपणन और ब्रांडिंग पर आयोजित विशेष सत्र में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (अजीविका)   अनुराग मिश्रा ने फैसिलिटेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बाजार मांग विश्लेषण, आकर्षक पैकेजिंग-ब्रांडिंग, गुणवत्ता मानक और बाजार तक पहुँच बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी, जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हुई।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को “लखपति दीदी” लक्ष्य की ओर अग्रसर करने का एक सशक्त माध्यम है। कलेक्टर श्री मिश्रा के नेतृत्व में यह प्रयास न केवल महिलाओं को उद्यमिता कौशल प्रदान करता है, बल्कि समूह आधारित आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्थायी आजीविका और बेहतर आय के अवसर भी उपलब्ध कराता है।

  • Related Posts

    कुनकुरी के वरिष्ठ पत्रकार ओम शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनके निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

      जशपुरनगर 27 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज सुबह कुनकुरी में जिले के वरिष्ठ पत्रकार रहे ओम शर्मा के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। 26 अगस्त को उनका निधन…

    Read more

    भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने ग्रहण किया पदभार

    ​   *छत्तीसगढ़ से विकास मरकाम समेत अजजा मोर्चा के प्रमुख नेता रहे मौजूद* *रायपुर/​नई दिल्ली।* भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (नई दिल्ली) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक