Ro no D15139/23

छत पर सोलर, घर में उजाला और जेब में बचत : नेत्रनंद प्रधान

रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ रायगढ़ जिले के ग्राम कुकुर्दा निवासी श्री नेत्रनंद प्रधान ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट न केवल बिजली का उत्पादन कर रहा है, बल्कि हर महीने होने वाले भारी-भरकम बिल से भी उन्हें राहत दिला रहा है। उन्होंने कहा कि छत पर सोलर घर पर उजाला और जेब में बचत हुआ है।

नेत्रनंद प्रधान ने कहा कि सोलर प्लांट लगने से पहले मई 2025 में उन्हें 417 यूनिट खपत पर 1460 रुपए का बिल चुकाना पड़ा था। वहीं, जुलाई में सोलर प्लांट से 111 यूनिट उत्पादन हुआ, जिससे उनका बिल घटकर मात्र 430 रुपए रह गया। अब उनका लक्ष्य ‘शून्य बिल’ प्राप्त करना है। श्री प्रधान कहते हैं कि सूरज की रोशनी अब हमारे लिए केवल उजाला नहीं, बल्कि बचत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गई है।

*सब्सिडी बनी वरदान*

3 किलोवॉट का यह सोलर प्लांट प्रति माह औसतन 360 यूनिट बिजली उत्पादन करने में सक्षम है। इस योजना को किफायती बनाने के लिए श्री प्रधान को केंद्र सरकार से 78 हज़ार रुपए और राज्य सरकार से 30 हज़ार रुपए की सब्सिडी, कुल 1 लाख 8 हज़ार रुपए की मदद प्राप्त हुई।

*आसान और पारदर्शी प्रक्रिया*

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी है। इच्छुक लोग https://pmsuryaghar.gov.in पर, पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप, मोर बिजली ऐप या टोल फ्री नंबर 1912 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। श्री नेत्रनंद प्रधान की इस सफलता से अन्य परिवार प्रेरणा ले रहे है। छत पर लगाया गया एक छोटा सोलर प्लांट न केवल बिजली बिल घटा सकता है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी बड़ा कदम साबित हो सकता है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!