Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का किया गया भुगतान

*- छुरिया में विकासखंड स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन*

राजनांदगांव 28 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में विकासखंड स्तरीय कृषक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में खरीफ वर्ष 2025 में समिति में धान विक्रय करने वाले अधिकतम एवं न्यूनतम रकबा वाले कृषकों तथा ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों और उन्नतशील कृषकों को शॉल-श्रीफल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम जोशिलमती के कृषक श्री यादव राम साहू ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा किया और उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम केशाल के कृषक श्री उमाशंकर चंद्रवंशी ने जैविक खेती के संबंध में अपना अनुभव साझा किया। साथ ही कृषक उन्नति योजना अंतर्गत ग्राम बापूटोला के कृषक श्री कलीराम धनकर को 785720 रूपए का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम बाई मंडावी एवं गोपाल सिंह भुआर्य, सभापति श्रीमती उत्तरा बाई निषाद, जनपद सदस्य श्री उभे राम मंडावी, रेखाबाई गन्धर्व, चुनिया बाई कंवर, सुनीता सेवता, राधिका बाई चंद्रवंशी, भान बाई मंडावी, लक्ष्मी बाई मंडावी, भारती देवांगन, श्री खिलेश्वर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू, सहायक संचालक कृषि संध्या कोचरे, तहसीलदार आकांक्षा साहू, प्रबंधक जिला सहकारी केद्रीय बैंक के शाखा छुरिया एवं गेंदाटोला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जीपी सहाडे, समिति प्रबंधक, कृषि सखी, किसान संगवारी, विभागीय कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।
क्रमांक 156 —————–

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजनाः जशपुर के दूरस्थ गांवों को मिली नई रफ्तार कम खर्च में सुविधाजनक सफर से ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत 11 बसों के संचालन से आवागमन हुआ आसान, समय और पैसे दोनों की हो रही बचत

      जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

      जशपुरनगर 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह