Ro no D15139/23

मनरेगा के तहत युक्तधारा पोर्टल से जिले के 439 ग्राम पंचायतों में लेबर बजट की कार्ययोजना तैयार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत शासन के निर्देशानुसार युक्तधारा पोर्टल पर ज़ीआईएस आधारित ग्राम पंचायत प्लान की एंट्री की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय अग्रवाल के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायत की कार्य योजना युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि युक्त धारा पोर्टल के तहत रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीक का उपयोग कर पोर्टल के जरिए 439 ग्राम पंचायत की 13 हजार से अधिक कार्यों की व्यापक कार्य योजना बनाई गई है। जिसमें मनरेगा अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायक और रोजगार सहायक द्वारा जीओडब्लू और नॉन जीओडब्लू  कार्यों का चिन्हांकन किया गया है।  जिसके तहत सभी ग्राम पंचायत का जीआईएस आधारित प्लान तैयार कर युक्तधारा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। युक्तधारा पोर्टल के संबंध में सभी जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, सचिवों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण में  कार्य योजना के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लेबर बजट का 2 अक्टूबर की ग्राम सभा में अनुमोदन भी लिया गया है अगले वित्तीय वर्ष में इन्हीं चिन्हांकित कार्यों में से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युक्तधारा के पोर्टल के सफल क्रियान्वयन से मनरेगा में डिजीटल पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीण विकास को नयी दिशा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब