Ro no D15139/23

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र के तहत सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेजी गयी 28000 राखियां

राजनांदगांव 07 अगस्त 2026। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की सीमाओं पर दिन-रात मुस्तैद रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने हुए 28000 राखियां सैनिक कल्याण बोर्ड राजनांदगांव को सौंपा गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना तथा सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना है। कार्यक्रम में अतिथियों एवं अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह पहल हमारे वीर जवानों तक देशवासियों के प्रेम और रक्षा का संदेश पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के संरक्षक श्री अविनाश चन्द्र पंत एवं भूतपूर्व सैनिक श्री महेन्द्रप्रताप राणा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह, एपीसी श्रीमती रोहणी सिन्हा, श्री केपी विश्वकर्मा, श्रीमती कामिनी साहू, स्काउट प्रभारी श्री मयूख श्रीवास्तव सहित पूर्व सैनिक, अधिकारी, कर्मचारी, महाविद्यालयों के स्काडट-गाईड, विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध