Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक्वा इंश्योरेंस से अप्रत्याशित नुकसान की स्थिति में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा मत्स्य पालकों को प्राकृतिक आपदा एवं मछलियों में बीमारी से होने वाली हानि की मिलेगी भरपाई

 जशपुरनगर 02 जून 2026/  जिले के मत्स्य पालक किसान मछली पालन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं, मछलियों में होने वाली बीमारियों  से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित एक्वा इंश्योरेंस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मछली पालन विभाग के जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी मत्स्य पालक किसान जुलाई-अगस्त माह में मत्स्य बीज संचयन के समय  एक्वा इंश्योरेंस करा कर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ ले सकते हैं। इससे किसी भी अप्रत्याशित नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी।

योजना संबंधी विस्तृत जानकारी  के लिए मत्स्य पालक अपने संबंधित विकासखंड के मत्स्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी श्री रविशंकर, विकासखंड पत्थलगांव मो.नं. 9244520073, सहायक मत्स्य अधिकारी कु. शीला मिंज विकासखंड कुनकुरी एवं दुलदुला मो.नं. 9131795357, मत्स्य निरीक्षक कुमारी इन्द्राणी साह विकासखंड मनोरा मो. नं. 7806083682, मत्स्य निरीक्षक श्री अभिनीत कुमार सिंह  वि.ख.-बगीचा मो.नं. 7999565025, मत्स्य निरीक्षक श्री अरविन्द डनसेना विकासखंड जशपुर मो.नं. 9887299753, मत्स्य निरीक्षक कु. अम्बिका पैंकरा विकासखंड कांसाबेल मो.नं. 9691512913, मत्स्य निरीक्षक कु. श्वेता प्रधान विकासखंड फरसाबहार मो.नं. 7247071600 हैं।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त

      रायपुर, 15 जुलाई 2026/ सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार

      छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की यात्रा सूची में होना चाहिए यह राज्य –  मीनाक्षी शर्मा 14…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण