Ro no D15139/23

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेंट जेवियर स्कूल, शांति भवन में छात्राओं को दी गई सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी

महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाएँ और कानूनों पर छात्राओं को मिला व्यापक प्रशिक्षण

  कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी   अजय शर्मा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत 10 दिसंबर को सेंट जेवियर स्कूल, शांति भवन में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध घरेलू हिंसा के उदाहरणों द्वारा विभिन्न प्रकार की हिंसा जैसे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं साइबर हिंसा के कारण, प्रभाव और रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी महिला या बालिका के साथ हिंसा की घटना होने पर तत्काल सहायता किस प्रकार उपलब्ध कराई जा सकती है। इस दौरान विभागीय सेवाओं एवं टोल-फ्री नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमे महिला सशक्तिकरण केंद्र, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, मासिक धर्म एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता शामिल रहे।
महिला संरक्षण अधिकारी ने लिंग आधारित हिंसा की अवधारणा समझाते हुए बताया कि यह हिंसा महिलाओं और बालिकाओं के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अत्यंत हानिकारक होती है। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर क्राइम तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न इसके प्रमुख रूप हैं। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह संस्था हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुलिस सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएँ प्रदान करती है। इसके साथ ही सी-बॉक्स पोर्टल, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम के प्रावधान, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा एवं पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी भी दी गई।  इस अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर से   रीना महतो, केस वर्कर अलका बेक, बहुद्देशीय कार्यकर्ता शांति तिर्की एवं नवा बिहान की संरक्षण अधिकारी  शिखा शर्मा उपस्थित रहीं। विद्यालय की ओर से प्रिंसिपल   अजय केरकेट्टा,   एलेक्स केरकेट्टा, सिस्टर नीलम तिर्की एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ कार्यक्रम में शामिल हुईं।
 

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!