Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय सुविधा

जशपुरनगर 27 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। योजना का उद्देश्य युवाओं को उनके मनपसंद ट्रेड में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जशपुर जिले में सिक्योरिटी गार्ड कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षित युवाओं का प्लेसमेंट भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रारंभिक स्तर पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का मासिक वेतन छत्तीसगढ़ में ही प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7697584747 पर संपर्क कर सकते हैं। सीमित सीटें उपलब्ध होने के कारण युवाओं से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

  • Related Posts

    बालोद की विशाल सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन का मिलेगा सजीव अनुभव

    रायपुर, 15 जून 2026/ बालोद में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    सुशासन की मिसाल- सुशासन तिहार ने दूर की रामचंद की चिंता, घर लौटी खुशहाली

    *नया राशन कार्ड मिलने से उमरगांव के मांझी परिवार को मिली बड़ी राहत*   *मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार*   रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC