Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में कोसीर धान खरीदी केंद्र में बिचौलियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

तहसीलदार व नोडल अधिकारी ने पकड़ा अवैध धान

समिति प्रबंधक व प्राधिकृत अधिकारी रख रहे कड़ी निगरानी
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशन में धान उपार्जन केंद्र कोसीर में बिचौलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्र में 44 किसानों का लगभग 2000 क्विंटल धान खरीदी के लिए निर्धारित था। धान की जांच के दौरान नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार साहू को संदेह हुआ कि कुछ किसानों के माध्यम से बिचौलियों द्वारा पुराने धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इस पर तत्काल तहसीलदार शनि पैकरा को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर तहसीलदार द्वारा की गई जांच में पुराना एवं अमानक धान पाया गया। भरत पिता पंचराम निवासी कोसीर, झाड़ू दास पिता ननकी दास निवासी कोसीर, हरि राम पिता पुनी राम निवासी कोसीर। जांच के दौरान किसानों ने स्वीकार किया कि वे धान दुकानदार से खरीदकर लाए थे। कार्रवाई करते हुए तहसीलदार द्वारा तीन किसानों का 95 क्विंटल धान जप्त किया गया। वहीं छह किसानों का कुल 209 क्विंटल 20 किलोग्राम धान, जो कंकड़-मिट्टी से भरा हुआ पाया गया, वापस कर दिया गया। धान वापसी जिन किसानों की की गई, उनमें बाबूलाल पटेल निवासी कोसीर, लोचन यादव निवासी पाठ, छतराम जांगड़े निवासी कुम्हारी, भरतलाल निवासी कुम्हारी,शिवप्रसाद निवासी भाटागांव, शोभा बाई निवासी मुड़वाभाटा शामिल हैं।

तहसीलदार ने संबंधित किसानों को धान की साफ-सफाई कर पुनः उपार्जन केंद्र में लाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर पंचनामा तैयार कर लिया गया है और प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार शनि पैकरा, नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार साहू, प्राधिकृत अधिकारी एस. कुमार चंद्रा, प्रबंधक खगेश जांगड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें