Ro no D15139/23

धरती आबा योजनान्तर्गत शत प्रतिशत ग्रामीणों को मिले लाभ – कलेक्टर

ग्रामीण सचिवालयों के नियमित संचालन हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने समाज कल्याण एवं जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

जशपुरनगर 17 जून 2025/ जनपद पंचायतों एवं समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने धरती आबा योजना एवं पीएम जनमन योजनान्तर्गत विभिन्न विभागों की 25 से अधिक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 15 दिनों में योजनान्तर्गत सम्मिलित 417 ग्रामों में आधारभूत संरचना की आवश्यकता का विश्लेषण करने को कहा।
उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत पुराने लंबित निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों द्वारा की गई मैदानी भ्रमण की जानकारी लेते हुए सभी को नियमित रूप से कार्यस्थलों पर जा कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्राप्त मांगों के अनुसार आधार वेरिफिकेशन उपरांत शौंचालयों की स्वीकृति करने को कहा साथ ही सामुदायिक शौचालयों के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में घर घर कचरा कलेक्शन एवं सेग्रिगेशनव शेड की व्यवस्था करने एवं स्व सहायता समूह को इस हेतु प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बिहान योजनांतर्गत समूह निर्माण गति को तीव्र करने को भी कहा। उन्होंने जनपद स्तर पर मृत व्यक्तियों की जानकारी लेकर राशन कार्ड से ऐसे लोगों का नाम विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास योजनांतर्गत पीएम जनमन आवास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिसके अंतर्गत सभी प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन दर्ज करने एवं दीवार लेखन द्वारा इसका प्रचार प्रसार करने को कहा। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को नियमित रूप से सचिवालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर द्वारा समाज कल्याण विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हेतु सभी ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास का आयोजन कर लोगों को नियमित दिनचर्या के रूप में योग को अपनाने हेतु प्रेरित करने को कहा। इसके लिए उन्होंने इस योग अभ्यास में स्कूल, कॉलेज के युवाओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को 21 जून को योगाभ्यास के साथ योग रैली, वृक्षारोपण एवं लोगों को पौधा वितरण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अतिरिक्त सीईओ प्रदीप राठिया, उप संचालक समाज कल्याण टीपी भावे एवं सभी जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान