Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई जारी

1500 क्विंटल से अधिक धान जब्त, चारों बैरियर पर कड़ी निगरानी
किसानों से अपील – अवैध धान परिवहन रोकने में प्रशासन का करें सहयोग

  जिले में कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में अवैध धान परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी सिद्ध हो रहा है। सहायक कलेक्टर   अशोक अनिकेत ने बताया कि जिला प्रशासन, खाद्य विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों के तहत अब तक 1500 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि लोदाम, जशपुर, कुनकुरी, पंडरीपानी, फरसाबहार तथा अन्य क्षेत्रों में की गई कार्यवाहियों में कुल 1508 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब परिवहन कर रहे वाहनों के पास आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। जब्त धान को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार किया गया है। कलेक्टर  व्यास ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र किसानों का हित सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
चार बैरियर पर कड़ी निगरानी – सीसीटीवी से 24×7 मॉनिटरिंग-
सहायक कलेक्टर अशोक अनिकेत ने बताया कि अवैध धान परिवहन की गतिविधियों को रोकने जिला प्रशासन ने साइटांगरटोली, पीड़ी, सकरडेगा और बालमंडा चार प्रमुख बैरियरों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। वाहनों की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे झारखंड और ओडिशा जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश न कर सके। किसी भी वाहन में अवैध परिवहन पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जा रही है तथा वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
टोकन का भौतिक सत्यापन – अनियमितता पर तुरंत निरस्तीकरण –
खरीदी केंद्रों में जारी टोकन का भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। सत्यापन में निर्धारित मात्रा से कम या अनियमित धान पाए जाने पर संबंधित टोकन निरस्त किए जा रहे हैं, ताकि केवल वास्तविक किसान को ही खरीदी का लाभ मिल सके। प्रशासन का कहना है कि सही किसान का धान ही सहकारी समिति तक पहुँचे, यही शासन की मंशा है। जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि बिचौलियों तथा अवैध कारोबारी तत्वों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। सभी किसानों से अपील की गई है कि वे जागरूक रहें, प्रशासन का सहयोग करें तथा कहीं भी अवैध भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें, ताकि पंजीकृत किसान सुचारू रूप से अपना धान समितियों में बेच सकें।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!