Ro no D15139/23

हिट एंड रन अन्तर्गत कलेक्टर ने तीन मृतक के आश्रि़तों को 06 लाख की राशि स्वीकृत की

कोरबा । टक्कर मारकर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम- 2022 के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तीन मृतक के आश्रितों हेतु कुल 06 लाख की राशि स्वीकृत की है। यह राशि जनरल इंश्योरेंस काउंसिल मुंबई द्वारा भुगतान किया जायेगा।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 06 फरवरी 2024 को अज्ञात वाहन से स्थान बोईरदादर जिल्गा पर दुर्घटना के परिणाम स्वरूप वेदकुमार कंवर पिता नोहर सिंह कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा की मृत्यु हुई, जिसमें मृतक के विधिक प्रतिनिधि / वारिसान के रूप में उसके पत्नि श्रीमती चंपा बाई पति स्व. वेदकुमार कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा को प्रतिकर के रूप में रूपये दो लाख स्वीकृत किया गया है। इसी तरह 16 फरवरी 2024 को अज्ञात वाहन से रिंग रोड बालको पर दुर्घटना के परिणाम स्वरूप अमित मिश्रा पिता कृष्ण मुरारी मिश्रा निवासी पाढ़ीमार डुग्गुपारा, कृष्णा विहार, पी.एस. कॉलोनी बालकोनगर कोरबा तहसील कोरबा जिला कोरबा की मृत्यु हुई, जिसमें मृतक के विधिक प्रतिनिधि / वारिसान के रूप में उसके पिता श्री कृष्ण मुरारी मिश्रा पिता राम आधार मिश्रा निवासी पाढ़ीमार डुग्गुपारा, कृष्णा विहार, पी.एस. कॉलोनी बालको नगर कोरबा तहसील कोरबा जिला कोरबा को प्रतिकर के रूप में रूपये दो लाख और 07 फरवरी 2024 को अज्ञात वाहन से स्थान बोईरदादर जिल्गा पर दुर्घटना के परिणाम स्वरूप प्रभुराम कंवर पिता मुकुत राम कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा की मृत्यु हुई, जिसमें मृतक के विधिक प्रतिनिधि / वारिसान के रूप में उसकी पत्नि श्रीमती रामवती पति स्व. प्रभुराम कंवर निवासी बरपाली (जिल्गा) तहसील भैसमा जिला कोरबा को प्रतिकर के रूप में रूपये दो लाख की राशि स्वीकृत किया गया है।यह राशि जनरल इंश्योरेंस काउंसिल मुंबई द्वारा भुगतान किया जायेगा।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा