Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिले में शिक्षा के विकास को मिल रही नई गति

*जिले के 8 स्कूलों के बनेंगे नए भवन, 6 करोड़ 19 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति*

रायपुर, 18 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को नई गति मिली है। रायपुर सीएसपीटीसीएल द्वारा सीएसआर गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों और निकायों में संचालित विद्यालयों के लिए कुल 6 करोड़ 19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राज्य शासन ने इनमें से 6 करोड़ 19 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जिले के आठ स्कूलों के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रदान की है, जिसका निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जशपुर को एजेंसी बनाया गया है।

स्वीकृत राशि से कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बांसबहार में शासकीय प्राथमिक शाला तुरंगाखार, कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिनाबहार की प्राथमिक शाला खजूरबहार और फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गारीघाट में प्राथमिक शाला बागमाड़ा में शाला भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत पण्डरीपानी में उच्च माध्यमिक विद्यालय (बालक) पण्डरीपानी, ग्राम पंचायत कंदईबहार के उच्च माध्यमिक विद्यालय और दुलदुला विकासखण्ड के हायर सेकेण्डरी स्कूल दुलदुला प्रत्येक स्कूल भवन के लिए 1.21 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टटकेला में हाईस्कूल टटकेला के लिए 75.23 लाख रुपये तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल लोधमा में स्कूल भवन के लिए 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…