Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 15 जनवरी तक करा सकते है फसलों का बीमा

गेहंू, सरसों, चना एवं अलसी का बीमा कराने खुला दोबारा पोर्टल
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने हेतु पोर्टल को 9 दिन बाद दोबारा खोला गया हैं। कृषक 15 जनवरी 2026 तक बीमा करवा सकते हैं। अब तक जिले के 28 हजार 661 किसानों द्वारा 38 हजार 258 हेक्टेयर में लगी गेहूं, चना, सरसों एवं अलसी फसल का बीमा कराया है। पिछले साल की तुलना में अब तक 1283 हेक्टेयर क्षेत्र का बीमा किया जाना शेष हैं। गतवर्ष रबी 2024-25 में 39541 हेक्टेयर क्षेत्र रबी फसलों का बीमा हुआ था। असमायिक वर्षा एवं अन्य कारणों से फसलों की क्षति होने पर बीमा कंपनी द्वारा 33 करोड रूपए क्षतिपूर्ति के रूप में 20380 कृषकों को भुगतान किया गया था।
उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा लगातार मैदानी अधिकारियों के माध्यम से किसानों के बीच पहुंचकर फसलों का बीमा कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही समितियों द्वारा भी धान उपार्जन करने वाले केन्द्रों के माध्यम से किसानों को अपने फसलों को बीमा आवरण में लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिन किसानों द्वारा भी धान विक्रय नहीं किया गया है तथा बैंक के माध्यम से खरीफ अल्पकालीन ऋण को अद्यतन नहीं कराया गया है, ऐसे कृषकों का बीमा करने में बैंकों को व्यवहारिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यदि किसान अपने ऋण को अद्यतन नहीं करा पाये है, वह अऋणी कृषक के रूप में लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपने फसलों का बीमा करवा सकते है। इस वर्ष किसान द्वारा प्रीमियम राशि प्रति हेक्टेयर गेहूं सिंचित 690 रूपए प्रति हेक्टेयर, गेहूं असिंचित 405 रूपए प्रति हेक्टेयर, चना 645 रूपए प्रति हेक्टेयर, राई सरसो 375 रूपए प्रति हेक्टेयर एवं अलसी 315 रूपए प्रति हेक्टेयर रखा गया है। उन्होंने जिले के कृषकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करते हुए शीघ्र ही बैंक शाखा, लोकसेवा केन्द्र में पहुंचकर फसलों का बीमा कराकर फसलों को सुरक्षित कर बीमा आवरण का लाभ लेने तथा ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती बारिश, बेमौसमी बारिश एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अपील की है।

  • Related Posts

    माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    अम्बिकापुर प्रवास के दौरान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कहा— माँ बनभौरी के दरबार में मिलती है आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा*   रायपुर, 21 जुलाई 2026। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक…

    Read more

    समय पर जांच और शासन की योजना से मिली नई जिंदगी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं चिरायु योजना के तहत निःशुल्क हृदय सर्जरी से स्वस्थ हुए सुनील कुमार पोया

     कोरबा 21 जुलाई 2026/शासन की जनकल्याणकारी  स्वास्थ्य  योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद बन रही हैं। समय पर बीमारी की पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और निःशुल्क उपचार की…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं