Ro no D15139/23

आड़ावाल में जल प्रबंधन और स्वच्छता कार्यों का धरातल पर अवलोकन कर यूनिसेफ ने की सराहना

जगदलपुर, 19 फरवरी 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल और स्वच्छता के मानकों को बेहतर बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल देखी गई। यूनिसेफ की जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ   स्वेता पटनायक ने आड़ावाल ग्राम पंचायत का सघन  भ्रमण कर ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और स्वच्छता ढांचे का बारीकी से निरीक्षण किया। उनके इस प्रवास की शुरुआत समीक्षा बैठक से हुई, जिसमें सरपंच, उपसरपंच, स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक और श्रृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों सहित पंचायत की पूरी टीम ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान   पटनायक ने पंचायत के विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि ग्रामीण स्तर पर जल और स्वच्छता सेवाएं न केवल उपलब्ध होनी चाहिए, बल्कि वे सतत और सुदृढ़ भी हों। चर्चा के मुख्य केंद्र में घर-घर नल कनेक्शन की स्थिति और फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण जैसे तकनीकी विषय रहे। साथ ही उन्होंने पंचायत की वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए जल एवं स्वच्छता कर की वसूली स्थिति की समीक्षा की और इस पूरी प्रक्रिया में स्वच्छता ग्राहियों, पंप ऑपरेटरों तथा जल वाहिनी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को सराहा।

संवाद के पश्चात जमीनी हकीकत परखने के लिए   पटनायक ने समूचे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन के लिए बनाए गए सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण किया और घर-घर जाकर नल कनेक्शनों के माध्यम से हो रही जलापूर्ति की गुणवत्ता देखी। कचरा संग्रहण की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय टीम को स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में स्थायी विकास तभी संभव है जब सभी हितधारक जागरूक रहकर समन्वित प्रयासों के साथ काम करें, जिससे भविष्य में ग्राम पंचायत आड़ावाल स्वच्छता और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक आदर्श प्रस्तुत कर सके।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!